3 सितंबर 2014 - 16:39
क्षेत्र में अजनबियों के हस्तक्षेप की ज़रूरत नहीं।

ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि इस्लामी देश क्षेत्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने में सक्षम हैं।

अबनाः ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि इस्लामी देश क्षेत्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने में सक्षम हैं।
अली लारीजानी ने बुधवार को दक्षिणी ईरान के बूशहर में आयोजित राष्ट्रीय संघर्ष दिवस समारोह में इस बात का उल्लेख करते हुए कि क्षेत्र की स्थिति संकटमय है, कहा कि क्षेत्रीय देशों में हालात स्थिर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हड़कंप मचा है और अंतर्राष्ट्रीय शक्तियां क्षेत्रीय राष्ट्रों का ध्यान हटाकर उनके स्रोतों को सीधे तौर पर इस्तेमाल करना चाहती हैं।
ईरान की विधिपालिका के अध्यक्ष ने नवसेना के महत्व के बारे में वरिष्ठ नेता के निर्देषों की ओर इशारा करते हुए कहा कि नौसेना ज़्यादातर युद्धों में निर्णायक भूमिका निभाती है इसलिए नौसेना को सक्षम बनाने की विशेष कोशिश की जाए।
अली लारीजानी ब्रितानी साम्राज्य के ख़िलाफ़ संघर्ष करने वाले वीर शहीद रईस अली दिलवारी की याद में आयोजित समारोह में उपस्थित हुए। रईस अली दिलवारी ने ब्रितानी साम्राज्य के विरुद्ध संघर्ष के लिए एक सैन्य गुट का गठन किया था ब्रितानी साम्राज्य दक्षिणी ईरान अतिग्रहण करना चाहता था। रईस अली दिलवारी ईरान में ब्रितानी साम्राज्य से संघर्ष के दौरान 3 सितंबर 1915 को शहीद हुए।